प्रियंका बोलीं भाजपा का एक ही सिद्धांत, सत्ता में रहना और उद्योगपतियों को विकसित करना

प्रियंका बोलीं भाजपा का एक ही सिद्धांत, सत्ता में रहना और उद्योगपतियों को विकसित करना*

Himachal Election 2022 Live: HP Vidhan Sabha Chunav Voting Date, Party Manifesto, Prediction, Election Kab Hai

 7 नवंबर 2022

हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर इस समय रैलियों का दौर चर रहा है। पूरे राज्य में 12 नवंबर को एक चरण में वोटिग होगी। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव प्रचार में सभी पार्टियां कड़ी मेहनत से लगी हैं।

कांग्रेस के जहाज का तेल अब खत्म

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैजनाथ में एक चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस अब एक ऐसा जहाज है जिसका तेल अब खत्म हो गया है। अब कोई भी पायलट आ जाए, उड़ान भरना तो दूर रनवे पर भी नहीं दौड़ पाएगी।

सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊना में चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस न देश का सम्मान बढ़ा सकती है, न देश की सुरक्षा बढ़ा सकती है, न विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सकती है, न गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती है और न ही सुख-दुख में आपकी सहभागी बन सकती है।

नशा फैलाया जा रहा मगर रोजगार नहीं दिया जा रहा

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे कम है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने 3 साल में 5 लाख नौकरियां दीं। राजस्थान में 1.3 लाख नौकरियां दीं। हिमाचल में 63 हजार पद खाली हैं। युवा चिंतित हैं, वे शिक्षित हैं, मेहनती हैं और नौकरी चाहते हैं। यहां के युवा बेरोजगारी से परेशान हो गए हैं। वो नौकरी चाहते हैं मगर उनको ड्रग्स मिल रहा है। यहां नशा फैलाया जा रहा मगर रोजगार नहीं दिया जा रहा है। यहां 30 लाख युवाओं की आबादी है और 15 लाख बेरोजगार हैं। राजनीतिक दलों की नीयत देखिए। भाजपा का एक ही सिद्धांत किसी भी हालत में सत्ता में रहना और सत्ता में रहकर लोगों को भूल जाना और उद्योगपतियों को विकसित करना।  प्रियंका गांधी ने लोगों से पूछा कि रोजगार देने वाली सरकार चाहिए या छीनने वाली सरकार चाहिए।

पहली कैबिनेट में 1 लाख नौकरियों की मंजूरी देंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऊना जिले के हरोली के कांगड़ मैदान में चुनावी जनसभा में जनसभा में कहा कि डबल इंजन की सिर्फ बातें हैं, आगे बढ़ने की कोई बात नहीं। अपने अनुभव पर उतरो। पुरानी पेंशन पर किसी ने आपकी कोई सुनवाई नहीं की। भाजपा नेताओं ने अपनी तरक्की की, क्या प्रदेश की तरक्की की। बहुत विवेक है आपमें। बदलाव नहीं लाओगे तो पांच साल में उससे भी बुरा भुगतोगे जो पिछले पांच साल में भुगता। सत्ता में अहंकार बहुत होता है। वाईएस परमार ने प्रदेश की तरक्की के लिए दिन रात काम किया। हम आपके लिए काम करके दिखाना चाहते हैं। पहली कैबिनेट में 1 लाख नौकरियों की मंजूरी देंगे। हर विधानसभा में चार अंग्रेजी स्कूल खोले जाएंगे। पांच साल में पांच लाख रोजगार देने की पूरी कोशिश करेंगे। हर घर लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये दिए जाएंगे। ऊना को अध्यात्मिक पर्यटन के तौर पर विकसित करेंगे।

पीएम मोदी ने हर घर में गैस सिलेंडर पहुंचाया

जेपी नड्डा ने कहा कि जब-जब डबल इंजन, सिंगल इंजन होता है हिमाचल की गाड़ी लड़खड़ा जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लद्दाख जाने वाली सड़क पर मनाली में सुरंग के लिए शिलान्यास 2002 में किया था। 2004 में सरकार चली गई हिमाचल लड़खड़ा गया, जब 2014 में केंद्र में मोदी सरकार आई, तब अटल टनल का काम शुरू हुआ। जेपी नड्डा बोले कि कभी हमने कहा था कि हिमाचल को बल्क ड्रग पार्क देंगे, आज ऊना में बल्क ड्रग पार्क बनने जा रहा है। जो फार्मा की दुनिया में हिमाचल प्रदेश को विश्व के नक्शे पर खड़ा कर देगा। मेडिकल डिवाइस पार्क, आईआईएम पहले सिर्फ हम लोग सुनते थे, आज हिमाचल में है। पहले हिमाचल की महिलाएं सुबह उठकर जंगल जाती थीं, लकड़ियां काटकर लाती थीं, तब चूल्हा जलाती थीं। आज उज्जवला योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में गैस सिलेंडर पहुंचाया है। इस तरह डबल इंजन सरकार ने हिमाचल में महिलाओं का सशक्तिकरण किया है।

हिमाचल को एम्स दिया

जेपी नड्डा बोले कि हमने कभी नहीं कहा था कि बिलासपुर को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज देंगे, लेकिन हमने दिया। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हमने जनता को समर्पित कर दिया। अब आपको इलाज के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, बिलासपुर में ही इलाज हो जाएगा।

सौर ऊर्जा में भारत पांचवें नंबर पर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि एक समय था जब भारत सिम कार्ड खरीदता था लेकिन आज भारत देने वाला हो गया है, हम खरीदते नहीं बेचते हैं। मोबाइल में दूसरे नंबर का उत्पादन भारत कर रहा है। सौर ऊर्जा में पांचवें नंबर पर हैं। ब्रिटेन को पछाड़ कर भारत पांचवें नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।