Property News : अब Flat के बजाय Plot खरीदना पसंद कर रहे लोग, जानिए ढाई साल में कीतनी बढ़ गई कीमतें

चंडीगढ़, 21 जुलाई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेट में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद, मान ने यहां कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अमृतसर में दो गैंगस्टर के खिलाफ अभियान चलाने के लिए पंजाब पुलिस के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य गैंगस्टर और मादक पदार्थों के तस्करों से मुक्त हो

 
चंडीगढ़, 21 जुलाई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेट में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

चंडीगढ़ पहुंचने के बाद, मान ने यहां कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अमृतसर में दो गैंगस्टर के खिलाफ अभियान चलाने के लिए पंजाब पुलिस के अधिकारियों की सराहना की।

उन्होंने एक वीडियो संदेश भी जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य गैंगस्टर और मादक पदार्थों के तस्करों से मुक्त हो जाएगा।

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू अमृतसर के एक गांव में बुधवार को पंजाब पुलिस के साथ करीब पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में मारे गए थे।