चिंतपूर्णी के निजी होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत 4 अरेस्ट

ऊना व कांगड़ा की सीमा पर चिंतपूर्णी में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जिस्मफरोशी के मामले में तीन महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं पंजाब की बताई जा रही है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने ये गिरफ्तारियां बुधवार व वीरवार की रात को की है।        

जानकारी के अनुसार पुलिस को नए बस अड्डे के समीप एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने आधी रात को होटल में दबिश दी। जहां पर फर्जी ग्राहक बनाकर एक पुलिसकर्मी को भेजा और पांच सौ रुपये का नोट भी दिया।          

वहीं मौके पर तीन महिलाएं और एक व्यक्ति मौजूद थे। इसके तुरंत बाद पुलिस की टीम ने दबिश दे दी। पुलिस को देख महिलाएं और एक व्यक्ति घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन मौके पर ही इन्हें दबोच लिया गया। एसपी अर्जित सेन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।