Punjab: खत्म हुआ विवाद, पंजाब विधानसभा सत्र को मंजूरी, 27 सितंबर को होगा सेशन

राज्यपाल शुक्रवार रात पंजाब सरकार से 27 सितंबर के प्रस्तावित विधानसभा सत्र में कामकाज का ब्योरा मांगा था। इस पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर एतराज जताते हुए कहा था कि यह तो हद हो गई है। इसके बाद शनिवार सुबह राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर लिखा कि शायद आप मुझसे बहुत ज्यादा नाराज हैं।

पंजाब विधानसभा का सत्र 27 सितंबर को होगा

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विधानसभा सेशन बुलाने की इजाजत दे दे ही है। इसके साथ ही सरकार और राज्यपाल के बीच का विवाद थमता नजर आ रहा। 27 सितंबर को सुबह बजे विधानसभा का सेशन होगा। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि राज्यपाल ने हमारे अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। पंजाब विधानसभा का तीसरा सत्र 27 सितंबर को सुबह 11.00 बजे चंडीगढ़ में बुलाया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 सितंबर से सेशल शुरू करने की मांग की थी। लेकिन राज्यपाल शुक्रवार रात पंजाब सरकार से 27 सितंबर के प्रस्तावित विधानसभा सत्र में कामकाज का ब्योरा मांगा था। इस पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर एतराज जताते हुए कहा था कि यह तो हद हो गई है। इसके बाद शनिवार सुबह राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर लिखा कि शायद आप मुझसे बहुत ज्यादा नाराज हैं।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को संविधान के अनुच्छेद 167 और 168 में दर्ज प्रावधानों का हवाला देते हुए प्रस्तावित सत्र के कामकाज की जानकारी मांगे जाने को भी सही ठहराया। इसके कुछ देर बाद पंजाब सरकार ने भी विधानसभा के सचिव के जरिये राज्यपाल को पत्र भेजते हुए वह जानकारी उपलब्ध करा दी, जिसकी मांग उन्होंने शुक्रवार रात पत्र भेजकर की थी। अब प्रस्तावित सत्र को राज्यपाल की अनुमति मिल गई है।