PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे दनोई स्टील ब्रिज का उद्घाटन

नौहराधार तहसील की पंचायत देवना थंनगा के गेलियो के शिरगुल मेले का समापन लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली बार श्री रेणुका जी विधानसभा में प्रदेश सरकार का कोई मंत्री पहुंच रहा है। मेले का समापन दोपहर 2 बजे के बाद होगा। इसके पश्चात पांच बजे दनोई स्टील ब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा। रात्रि विश्राम के लिए विक्रमादित्य सिंहचंडीगढ़ रवाना होंगे। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक विनय कुमार भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी है।

उल्लेखनीय है कि बीते 24 अप्रैल को ये पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। भगवान परशुराम की जन्मस्थली से मां भंगयाणी मंदिर की कनेक्टिविटी भी टूट गई थी। पुल के टूटने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि लोकनिर्माण विभाग द्वारा अस्थाई सड़क बनाकर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया था।