राहुल सोलन तो बृजराज होंगे सिरमौर कांग्रेस प्रसार-प्रचार कमेटी के अध्यक्ष

शिमला, 07 अक्तूबर :  राहुल ठाकुर को सोलन व बृज राज ठाकुर को सिरमौर जिला का कांग्रेस  प्रसार प्रचार कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रसार प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू  की संस्तुति पर की गई है।

              जानकारी देते हुए हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव रितेश कपरेट ने बताया कि नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। उधर, राहुल ठाकुर व  बृज राज ठाकुर ने कांग्रेस आलाकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभाएंगे।