विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर ,बड़ोग टनल से ठीक पहले, रेलकार पटरी से उतर गई। बारिश के बीच रेलकार के अगले दो पहिए ,पटरी से उतरे हैं। हादसे के बाद, शिमला की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों की ,आवाजाही पर ब्रेक लग गई है। जबकि एक ट्रेन को धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर, रोका गया है। गनीमत यह रही कि, हादसे में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई है। वहीं चालक की सूझबूझ से, एक बड़ा हादसा भी टला है। हादसे के बाद सवार यात्रियों को ,बीच जंगल में परेशान होना पड़ा है।
रेलकार कालका से शिमला की ओर जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, रेलकार यात्रियों को लेकर करीब पांच बजे ,कालका से शिमला की ओर चली थी। रेलकार कुमारहट्टी से 6 बज कर 55 मिनट पर , बड़ोग के लिए निकली थी। जैसे ही यह रेलकार 7 बजे , 33 नंबर बड़ोग टनल के समीप पहुंची तो डिरेल हो गई। चालक ने इसकी सूचना, कुमारहट्टी व बड़ोग रेलवे स्टेशन को दी। सूचना के तुरंत बाद , रेलवे कर्मी ,मौके पर पहुंचे। वहीं कर्मियों द्वारा रेलकार को पटरी पर लाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

