Cleanliness medal on the shoulder of Solan Municipal Corporation

बारिश का दौर जारी,पानी में आ सकती है गाद, लोग कम मात्रा में करें पानी का उपयोग : कमिश्नर एमसी

हिमाचल प्रदेश में पिछले 3-4 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है,ऐसे में लोगों को, क़ई असुविधाओं का सामना भी करना पड़ रहा है।  उनमें से सबसे बड़ी समस्या  पानी की है।  बारिश होने के बाद सोलन शहर में भी ,अक्सर पानी की आपूर्ति सही ढंग से नही हो पाती है।  कुछ समय से  शहर वासियों को पानी  की आपूर्ति नगर निगम द्वारा  समय से दी जा रही थी।  लेकिन अब लगातार हो रही बारिश के चलते  ,फिर से सोलन शहर वासियों  को, भी पानी की समस्या का सामना कर पड़ सकता है । यह जानकारी ,नगर निगम कमिश्नर  एल आर वर्मा ने ने मीडिया को दी। 

नगर निगम सोलन के कमिश्नर, एल आर वर्मा ने बताया कि, लगातार हो रही बारिश के चलते, सोलन शहर में पानी की समस्या आ सकती है। उन्होंने बताया कि, सोलन शहर में पानी की समस्या न हो ,इसके लिए जल शक्ति विभाग, और विद्युत विभाग द्वारा मिलकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, शहर में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर ,पानी न पहुँच रहा हो।लेकिन  शहर में पानी की समस्या न हो ,इसके लिए  उचित व्यवस्था की जा रही है । उन्होंने लोगों से अपील की है कि, पानी का उचित तरीके से उपयोग करें।