Raipur high profile sex racket: रायपुर पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने एक होटल से 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। सभी लड़कियां बाहर की रहने वाली हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि वीकेंड के दौरान इनकी डिमांड काफी बढ़ जाती थी। सूत्रों के अनुसार शहर में कई बड़े कारोबारी इनके ग्राहक थे। ये लोग वीकेंड पर इनकी बुकिंग करते थे। इन्हें शहर के फाइव स्टार होटल ‘होटल हयात’ से पकड़ा गया है। गिरफ्तार लड़कियां भी बहुत हाईप्रोफाइल हैं। लग्जरी शौक को पूरा करने के लिए ये जिस्मफरोशी करती थीं। बताया जा रहा है कि लड़कियां जिस्मफरोशी से लाखों की कमाई करती हैं।
एडिश्नल एसपी अभिषेक महेश्वरी कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि राजधानी के बड़े होटल में जिस्मफरोशी हो रही है। इसमें अंतराज्यीय सेक्स रैकेट भी शामिल है। एडिश्नल एसपी ने कहा कि जब इस शिकायत की तस्दीक कराई तो मामला सही निकला। इसके बाद होटल पर छापेमारी की गयी, जिसमें 11 लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक फाइव स्टार होटल में पिछले कई दिनों सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी। पुलिस की टीम ने जब इस मामले में तस्दीक की तो शिकायत सही पाई गईं। गिरफ्तार सभी लड़कियां प्रदेश के बाहर की बताई जा रही है। लड़कियां दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, गुजरात, कोलकाता और बेंग्लुरू की हैं।
कॉल से होती थी बुकिंग
पुलिस के अनुसार इन लड़कियों की बुकिंग कॉल के जरिए होती थी। व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों तक लड़कियों की तस्वीर भेजी जाती थी। इसके बाद इनकी कीमत बताई जाती थी। इसके बाद बताए स्थान पर लड़कियां जाती थीं। पुलिस इनके ग्राहकों के बारे में भी पता कर रही है।