पौधना पंचायत में उठाऊ पेयजल योजना की, राजेश कश्यप ने स्थापित की शिलान्यास पट्टिका

भाजपा द्वारा पौधना पंचायत में, कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,  डॉक्टर राजेश कश्यप ,बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राजेश कश्यप का, पंचायत वासियों ने बेहद गर्मजोशी के साथ, स्वागत किया। फूल मालाएं डाल कर, नारे लगाते हुए  राजेश कश्यप का ,अभिनंदन  किया गया।  पंचायत वासी बेहद खुश दिखाई दिए ,क्योंकि उनकी पंचायत को उठाऊ पेयजल  योजना ,मिलने जा रही है।  जिसकी शिलान्यास  पट्टिका आज ,राजेश कश्यप द्वारा स्थापित की गई। इस मौके पर ,उनके साथ केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र शिमला के, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, देवेंद्र ठाकुर, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष ,मदन ठाकुर सहित ,कई पार्टी  कार्यकर्ता मौजूद रहे।   पंचायत में जश्न का माहौल देखा गया। 
अधिक जानकारी देते हुए, डॉक्टर राजेश कश्यप ने बताया कि, भाजपा सरकार पंचायतों को सुदृढ़ और सम्पन्न बनाने के लिए ,हर सम्भव प्रयास कर रही है।  गाँववासियों को किसी भी तरह की, दिक्कत परेशानी न हो ,इस बात का ख्याल रखा जा रहा है।  इसी उदेश्य के चलते ,ग्राम पंचायत पौधना में करीब ,एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ,गुराश सुधारक-मालका ,आजी उठाऊ पेयजल योजना  की नीवं रखी गई है। जिसकी  शिलान्यास  पट्टिका को, आज पंचायत में ,स्थापित किया गया है। कश्यप ने गांव वासियों को आश्वासन दिया कि ,जल्द ही यह योजना बन कर तैयार हो जाएगी और, उन्हें पानी की किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा।  उन्होंने बताया कि, इस योजना की नींव कुछ समय पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऑनलाइन रखी थी। जिसको आज धरातल पर उतार दिया गया है।