भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कश्यप ,नवनियुक्त उपायुक्त कृतिका कुल्हारी से मुलकात करने डीसी कार्यालय पहुंचे। गौर तलब बात यह है कि राजेश कश्यप , अन्य नेताओं की तरह , उनसे अकेले मुलाक़ात करने नहीं बल्कि , अपने विधान सभा क्षेत्र के प्रधानों और उपप्रधानों के साथ पहुंचे। यह सोलन के इतिहास में पहली बार देखा जा रहा है कि कोई नेता इतने अधिक चुने हुए प्रतिनिधियों को एक साथ लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचा है। इस मुलाक़ात के मायने निकाले जा रहे है कि भाजपा नेता राजेश कश्यप गाँवों में अपनी पैठ बनाने में कामयाब होने लग गए है। वहीँ इस मुलाक़ात से सभी प्रधान और उपप्रधान बेहद खुश नज़र आए। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने भी सभी को आश्वस्त किया है कि वह विकास में किसी भी तरह कोई कमी नहीं आने देंगे। सभी प्रतिनिधियों ने राजेश कश्यप का धन्यवाद किया
वहीँ पंचायत प्रतिनिधियों ने इस मौके पर कहा कि वह बेहद खुश है कि डाक्टर राजेश कश्यप ने उनकी मुलाकात आज उपायुक्त सोलन से करवाई है। इस मुलाक़ात से उन्हें आशा बंधी है कि उनके विकास कार्यों को तेज़ी मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजेश कश्यप बिना किसी भेदभाव के सभी प्रतिनिधियों को एक साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज उपयुक्त सोलन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह दिन रात पंचायत प्रतिनिधियों के साथ खड़ी है और किसी भी तरह की दिक्क्त परेशानी उन्हें आने नहीं देंगे। वहीँ सभी प्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र के विकास में सहयोग देने का वायदा किया है।
मुख्यमंत्री के करीबियों में से एक भाजपा नेता राजेश कश्यप ने इस मौके पर कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही नारा है ,बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ , इस नारे को डीसी सोलन कृतिका कुल्हारी सार्थक कर रही है जिस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि आज वह अपने विधानसभा क्षेत्र से चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त सोलन से मिलने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से विकास कार्य सभी रुके हुए थे। लेकिन अब उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि विकास के कार्यों को गति मिलेगी जिसमे उपायुक्त सोलन उनकी पूर्ण मदद करेंगे।
2021-06-26

