Rajesh Khanna Daughter: राजेश खन्ना ने नहीं देखा था छोटी बेटी रिंकी का चेहरा! कहां गायब है ट्विंकल की छोटी बहना?

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की 29 दिसंबर जन्मतिथि है। एक्टर की दो बेटियां हैं और दोनों ही बॉलीवुड से जुड़ीं। आज के ही दिन उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना का भी बर्थडे होता है। बता दें राजेश खन्ना की दूसरी बेटी रिंकी खन्ना हैं। आइए बताते हैं अब कहां हैं राजेश खन्ना की दूसरी बेटी।

  • हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार

    हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार

    हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को कहा जाता है। वही पहले दिग्गज थे जिन्हें ‘सुपरस्टार’ कहा गया। बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में देने के बाद उन्हें ये दर्जा हासिल हुआ। 29 दिसंबर को राजेश खन्ना की 80वीं बर्थ एनिवर्सरी है। खास बात ये है कि राजेश खन्ना की बिटिया और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का बर्थडे भी आज के ही दिन होता है। वह पापा संग अपना बर्थडे शेयर करती हैं। राजेश खन्ना के नाम वैसे तो कई रिकॉर्ड दर्ज हैं मगर एक खास बात ये भी है कि देवानंद के बाद वह एक ऐसे एक्टर थे जिनपर लड़कियां जान छिड़कती थीं। उनके बंगले के बाद लड़कियों की कतार और खून से लिखे खत आज भी इस बात की के गवाह रहे हैं। आइए राजेश खन्ना के जन्मदिन पर आपको उनकी दोनों बेटियों, करियर और जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें बताते हैं।

     

  • राजेश खन्ना को लिया था गोद

    राजेश खन्ना को लिया था गोद

    जतिन खन्ना उर्फ राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 में हुआ था। गरीबी के चलते अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना को उनके पैरेंट्स ने गोद लिया था। उनकी किस्मत इसी के साथ उन्हें अमृतसर से मुंबई ले आई थी।

     

  • माता पिता ने क्यों राजेश खन्ना को दे दिया गोद

    माता पिता ने क्यों राजेश खन्ना को दे दिया गोद

    हुआ यूं था कि राजेश खन्ना के पिता स्कूल में टीचर थे। मगर बंटवारे के बाद जब वह अमृतसर आए तो उनके पिता की नौकरी चली गई। इस वजह से उनके परिवार को तंगी का सामना करना पड़ा। जब एक्टर 6 साल के थे तो उनके माता पिता ने फैसला किया कि वह मुंबई रहने वाले रिश्तेदार को उन्हें गोद देंगे।

     

  • जितेंद्र और राजेश खन्ना बचपन के दोस्त

    जितेंद्र और राजेश खन्ना बचपन के दोस्त

    मुंबई पहुंचने के बाद राजेश खन्ना बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी लेने लगे थे। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया। स्कूल में उनके अच्छे दोस्त जितेंद्र हुआ करते थे। दोनों थिएटर और स्टेज शोज साथ साथ करते थे।

     

  • पिता नहीं चाहते थे राजेश खन्ना एक्टिंग करें

    पिता नहीं चाहते थे राजेश खन्ना एक्टिंग करें

    राजेश खन्ना को पहली बार फिल्मों में आने की राय तब मिली जब उन्होंने अंधा युग नाम का प्ले किया। इस प्ले में उनकी एक्टिंग देख चीफ गेस्ट ने ये तक कह दिया था कि उन्हें फिल्मों में आना चाहिए। वह बेहद अच्छी एक्टिंग करते हैं। फिर क्या राजेश खन्ना ने इंडस्ट्री में आने का विचार किया जिसे उनके पिता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

     

  • बॉलीवुड डेब्यू

    बॉलीवुड डेब्यू

    राजेश खन्ना को सपोर्ट उनके मामा का मिला। जिन्होंने उनका नाम जतिन से बदलकर राजेश रखा और एक्टिंग के लिए उन्हें सपोर्ट किया। राजेश खन्ना ने ऑल इंडिया टेलेंट कॉन्टेस्ट में 10 हजार लोगों को हराकर आठ फाइनलिस्ट में जगह बनाई थी। इस कार्यक्रम को जाने माने फिल्म हस्तियों ने आयोजित किया था। फिर उन्होंने साल 1966 में फिल्म आखिरी खत से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

     

  • राजेश खन्ना की शादी और बेटियां

    राजेश खन्ना की शादी और बेटियां

    राजेश खन्ना वो पहले एक्टर हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में बैक टू बैक 13 सुपरहिट फिल्में दी और वह हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार बन गए। वहीं उनकी लाइफ में डिंपल कपाड़िया की एंट्री हुई। दोनों को प्यार हुआ और साल 1973 में शादी कर ली। दोनों के दो बेटियां हैं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना।

     

  • राजेश खन्ना ने नहीं देखा था रिंकी का चेहरा

    राजेश खन्ना ने नहीं देखा था रिंकी का चेहरा

    एक इंटरव्यू में खुद डिंपल कपाड़िया ने कहा था कि राजेश खन्ना छोटी बेटी के वक्त बेटा चाहते थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि उन्हें दूसरी भी बेटी हुई है तो उन्होंने छह महीने तक बेटी की शक्ल नहीं देखी थी। मगर बाद में जब उन्हें एहसास हुआ तो सब ठीक हुआ। वह दोनों बेटियों पर जान छिड़का करते थे।

     

  • आखिर रिंकी खन्ना अब कहां हैं

    आखिर रिंकी खन्ना अब कहां हैं

    ट्विंकल खन्ना के बारे में तो आप अच्छे से जानते हैं कि वह बॉलीवुड का हिस्सा रही और उनके पति अक्षय कुमार हैं। मगर क्या आप डिंपल-राजेश की छोटी बेटी रिंकी के बारे में जानते हैं। जी हां, रिंकी भी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आज लोग खूब सर्च करते हैं कि आखिर रिंकी अब कहां हैं।

     

  • क्यों रिंकी खन्ना हो गईं गायब

    क्यों रिंकी खन्ना हो गईं गायब

    रिंकी ने बॉलीवुड में ‘जिस देश में गंगा रहता है’, ‘चमेली’, ‘प्यार में कभी कभी’, ‘मुझे कुछ कहना है’ जैसी फिल्मों में काम किया। मगर वह बहन ट्विंकल खन्ना और पिता राजेश खन्ना जैसा नाम नहीं कमा पाईं। कहते हैं फिल्मों में न चलने की वजह से रिंकी गायब हो गईं।

     

  • रिंकी खन्ना की फैमिली और घर

    11/11

    रिंकी खन्ना की फैमिली और घर

    रिंकी खन्ना ने साल 2003 में बिजनेसमैन समीर सरन से शादी की। दोनों की एक बेटी और एक बेटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकी अब लंदन में रहती हैं। वह सोशल मीडिया की दुनिया से दूर रहना पसंद करती हैं। कई बार वह मां डिंपल और बहन ट्विंकल से मुलाकात के चलते दिखाई जरूर देती हैं।