3500 करोड़ के मालिक रतन टाटा के छोटे भाई जीते हैं गुमनामी की जिंदगी, दो कमरे का फ्लैट, घर में ना टीवी ना मोबाइल

85 साल के रतन टाटा बेहद भावुक हो गए। उन्होंने अपने छोटे भाई जिमी टाटा के साथ अपनी एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की। जिसने भी इस तस्वीर को देखा वो इमोशनल हो गया। फोटो के साथ रतन टाटा ने जो शब्द लिखें उसे पढ़कर आप उनके इमोशन और अकेलेपन का अंदाजा लगा सकते हैं। रतन टाटा की तरह उनके भाई में सादगी का जीवन जीते हैं।

who is ratan tata’s brother jimmy tata, lived in 2-bhk flat, doesn’t have mobile phone
3500 करोड़ के मालिक रतन टाटा के छोटे भाई जीते हैं गुमनामी की जिंदगी, दो कमरे का फ्लैट, घर में ना टीवी ना मोबाइल

नई दिल्ली: रतन टाटा (Ratan Tata) को कौन नहीं जानता। टाटा (TATA) को बुलंदियों पर ले जाने का श्रेय रतन टाटा को ही जाता है। रसोई से लेकर आसमान तक, सड़क से लेकर समंदर तक जिस टाटा कंपनी का डंका बजता है, इसे कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने का श्रेय रतन टाटा को जाता है। अपने समाजिक कामों और सौम्य स्वभाव के कारण रतन टाटा केवल देश में नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों के बीच खूब पॉपुलर हैं। कारोबारी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। रतन टाटा के बारे में तो आप जानते हैं, लेकिन क्या आप उनके छोटे भाई जिमी टाटा को पहचानते हैं?

​रतन टाटा ने लिखी दिल की बात

रतन टाटा (Ratan Tata) अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम बातें करते हैं। बहुत कम लोग ही होंगे जो उनके परिवार के बारे में जानते होंगे। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने छोटे भाई जिमी टाटा (Jimmy Tata) के साथ अपने बचपन की तस्वीर साझा की। 1945 की इस तस्वीर में वो अपने भाई जिमी और अपने पालतू डॉग के साथ नजर आए। इस फोटो को शेयर करते हुए रतन टाटा ने दिल छू लेने वाली बात लिखी। टाटा के शब्दों से उनके इमोशन को आसानी से समझा जा सकता है। रतन टाटा ने लिखा, ” वो खुशी के दिन थे। हमारे बीच कुछ नहीं आया। ” अपने छोटे भाई के साथ अपनी पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर रतन टाटा ने अपने दिल की बात लिख दी।

​कौन हैं रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 के मुताबिक रतन टाटा के पास 3500 करोड़ रुपये की संपत्ति है। देश के अमीरों में उनकी गिनती होती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा (Jimmy Tata) गुमनामी की जिंदगी जीते हैं। रतन टाटा के भाई बहुत ही सादगी और सिंपल लाइफस्टाइल जीते हैं। टाटा सरनेम वाले जिमी आम लोगों की तरह जिंदगी बिताते हैं। कई बार तो उनके आसपास रहने वाले लोगों को भी नहीं पता चल पाता कि वो रतन टाटा के भाई हैं।

​2 कमरे का मकान, ना TV है ना मोबाइल फोन

2-tv-

जिमी नवल टाटा मुंबई के कोलाबा में एक साधारण से 2 बीएचके अपार्टमेंट में रहते हैं। वो बिना किसी दिखावे के गुमनामी में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। उनके घर में ना तो टीवी है और ना ही वो मोबाइल फोन रखते हैं। देश-दुनिया की खबर वो अखबार के जरिए रखते हैं। जिमी टाटा ट्रस्ट (Tata Trust) के एक ट्रस्टी भी हैं। उनके पिता नवल टाटा ने उन्हें वसीयत में ये पद दिया है। आपको बता दें कि नवल टाटा असल में टाटा परिवार के सदस्य नहीं थे। सर रतनजी टाटा की पत्नी नवाजबाई ने नवल टाटा को गोद दिया था।

​आज तक नहीं की शादी

रतन टाटा की तरह जिमी टाटा भी कुंवारे हैं। रिटायरमेंट से पहले उन्होंने टाटासंस के अलग-अलग पदों पर काम किया, लेकिन अब वो सादगी और गुमनामी से अपनी जिंदगी जीते हैं। वह स्क्वैश के अच्छे खिलाड़ी हैं। जिमी टाटा अपने साथ मोबाइल फोन तक नहीं रखते हैं। रतन टाटा और टाटा संस की खबरें वो अखबार में ही पढ़ते हैं। रतन टाटा ने अपने भाई के साथ फोटो शेयर की तो लोगों का ध्यान एक बार फिर से उनकी ओर चला गया।