Ration material distributed to 20 needy families in Ward 12: Usha Sharma

वार्ड 12 में 20 ज़रूरतमंद परिवारों को बांटी गई राशन सामग्री : उषा शर्मा

सोलन के वार्ड नंबर 12 में, स्थानीय नागरिकों की सहायता के लिए ,समाज सेवा ट्रस्ट आगे आई है।  समाज सेवा ट्रस्ट ने ,वार्ड  पार्षद उषा शर्मा के मार्ग दर्शन में, गरीब ज़रूरत मंद लोगों को ,राशन वितरित किया।  यह समाज सेवा ट्रस्ट, पिछले कई वर्षों से ,समाज की सेवा के कार्य कर रही है।  सामाजिक दायित्व को पूरा करने के लिए , यह ट्रस्ट आज शिमला से सोलन पहुंची, और ज़रूरत मंदो को सहायता उपलब्ध करवाई।  यह जानकारी ,वार्ड पार्षद उषा शर्मा ने मीडिया को दी।  उन्होंने बताया कि, यह ट्रस्ट लगातार समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है ,जो एक सराहनीय कदम है। इस तरह सभी संस्थाओं को, आगे आ कर ,गरीब ज़रूरत मंद  लोगों की मदद करनी चाहिए।  
अधिक जानकारी देते हुए ,उषा शर्मा  ने बताया कि, समाज सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने ,उनसे सम्पर्क किया ,और ज़रूरत मंद नागरिकों को राशन देने का, प्रस्ताव रखा ,उन्होंने अपने वार्ड के 20 परिवारों को ,चयन कर सूची संस्था को सौंपी।  इस सूची के आधार पर, आज उन्हें राशन का सामान, वितरित किया ।  उषा शर्मा ने बताया कि ,संस्था ने उन्हें आश्वसन दिया है कि, अगर भविष्य में भी,  किसी ज़रूरत मंद को ,सहायता की आवश्यता होगी तो वह, उसे यथासम्भव सहायता, उपलब्ध करवाएंगे।  
वहीँ संस्था के प्रदेश संयोजक, जसवीर सिंह ने बताया कि, उनकी संस्था पिछले 20 वर्षों से ,उत्तर भारत में समाज कल्याण के लिए कार्य कर रही है।  आज भी उनकी संस्था  ने ,वार्ड 12  कुछ ज़रूरत मंद लोगों की ,सहायता की है। उन्होंने कहा कि, उनकी संस्था ज़रूरत मंद लोगों  की ,समय समय पर सहायता करती आ रही है और भविष्य में भी इसी तरह सहायता करती रहेगी।