भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने आज लगातार चार सत्र से जारी गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए तेज बढ़त बनाई. रिलायंस और मारुति जैसे हैवीवेट शेयरों के बेहतर प्रदर्शन से सेंसेक्स में 500 अंकों से भी ज्यादा उछाल दिखा और यह 53 हजार के पार पहुंच गया.
सुबह सेंसेक्स ने 478 अंकों की बड़ी बढ़त के साथ 53,019 पर खुलकर कारोबार शुरू किया, जबकि निफ्टी 140 अंक चढ़कर 15,832 पर खुला और ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. निवेशकों में आज शुरुआत से ही पॉजिटिव सेंटिमेंट दिखा और उन्होंने जमकर खरीदारी की. इससे सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 568 अंकों की तेजी के साथ 53,109 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 170 अंक चढ़कर 15,860 पर कारोबार करने लगा.
इस सीमेंट स्टॉक पर ICICI सिक्योरिटीज़ बुलिश, कहा-50 फीसदी प्रॉफिट के लिए खरीदें
ये स्टॉक्स आज करा रहे कमाई
निवेशकों ने आज शुरुआत से ही Reliance, Bajaj twins, ICICI Bank, IndusInd Bank, Maruti, SBI, Titan और Axis Bank जैसी कंपनियों के शेयरों पर दांव लगा रहे हैं. जबरदस्त खरीदारी से इन स्टॉक्स में 2 फीसदी का उछाल दिख रहा और ये टॉप गेनर की सूची में पहुंच गए. इसके अलावा BPCL, Tata Motors और Coal India के शेयरों में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है.

दूसरी ओर, PowerGrid, Nestle, Dr Reddy’s, HUL, Bharti Airtel और ONGC जैसी कंपनियों के शेयरों में आज दोनों ही एक्सचेंज पर बिकवाली दिख रही और ये स्टॉक्स टॉप लूजर की श्रेणी में पहुंच गए. आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप पर भी 1 फीसदी तक तेजी दिख रही है. इससे पहले प्री-ओपनिंग सेशन में ही सेंसेक्स 450 अंकों की बढ़त बना चुका था.
सभी सेक्टर हरे निशान पर
आज के कारोबार को सेक्टरवार देखें तो बीएसई पर सभी सेक्टर हरे निशान में ट्रेडिंग कर रहे हैं. निफ्टी पर फाइनेंशियल, पीएसबी, बैंक, ऑटो, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल और तेल एवं गैस सेक्टर के स्टॉक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिख रही है. GE Power India के शेयर शुरुआत कारोबार में ही 2 फीसदी उछाल पर ट्रेडिंग कर रहे थे जबकि Mahindra Lifespaces में भी 2 फीसदी की बढ़त दिख रही है.
Zerodha के अकाउंट होल्डर्स अब अपने 10 फैमिली मेंबर्स के पोर्टफोलियों को कर पाएंगे ट्रैक
एशियाई बाजारों में भी तेजी
एशिया के ज्यादातर बाजारों में आज सुबह तेजी दिख रही है. सिंगापुर का स्टॉक एक्सचेंज कल के बंद से 0.80 फीसदी बढ़त पर कारोबार कर रहा है, जबकि जापान का निक्केई 1.50 फीसदी के उछाल पर है. ताइवान के शेयर बाजार में 0.75 फीसदी की बढ़त दिख रही तो दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 1.29 फीसदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. चीन के शंघाई कंपोजिट पर भी 0.02 फीसदी की बढ़त दिख रही है. हालांकि, हांगकांग का शेयर बाजार आज 0.55 फीसदी के नुकसान पर ट्रेडिंग कर रहा.

