रेणुका ठाकुर की लंबी छलांग, दिग्गजों को पछाड़ बनी दुनिया की तीसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

शिमला: महिला क्रिकेट के कई दिग्गज गेंदबाजों को पछाड़ते हुए हिमाचल की रहने वाली भारत की स्विंग गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ICC Women’s T20I Bowling Ranking में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। रेणुका ने 4 पायदान की छलांग लगाकर कई बड़ी बड़ी गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

2 साल से भी कम टी20 कैरियर में रेणुका सिंह ठाकुर की ये उपलब्धि वाकई में तारीफ के योग्य है। T20 रैंकिंग में रेणुका ठाकुर से आगे उनके ही टीम के स्पिन गेंदबाज दीप्ति शर्मा है। जबकि पहले पायदान पर इंग्लैंड की स्टार स्पिनर शॉपि एक्लेस्टोन है।

टॉप 10 की लिस्ट पर नजर दौड़ाई जाए तो रेणुका सिंह ठाकुर ने साउथ अफ्रीका की स्टार तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल, वेस्ट इंडीज की हेली मैथ्यूज, ऑस्ट्रिलया की मेगन शूट जैसे दिग्गज गेंदबाजों को पछाड़ दिया है।

बता दें कि हाल ही में श्रीलंका में आयोजित एशिया कप में रेणुका सिंह ठाकुर पहले कुछ मैचों में विकेट नहीं ले पाई। लेकिन फाइनल में रेणुका 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनी। रेणुका सिंह ठाकुर किस उपलब्धि से प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि पुरे देश के लिए गर्व का विषय है। हिमाचल युवा महिला क्रिकेटर बाज अंतर्राष्ट्रीय पटल पर चमक रही है।