रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया समस्याओं पर मंथन, पुलिस लाइन में हुई महत्वपूर्ण बैठक, वर्तमान अधिकारियों से मांगा समस्या निदान के लिए सहयोग। 

रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया समस्याओं पर मंथन, पुलिस लाइन में हुई महत्वपूर्ण बैठक, वर्तमान अधिकारियों से मांगा समस्या निदान के लिए सहयोग।

ऊना जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित पुलिस लाइंस में सोमवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पुलिस के कप्तान अर्जित सेन ठाकुर और एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार धीमान भी विशेष रूप से पहुंचे। इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने समस्याओं पर विचार मंथन किया जबकि विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी समस्याएं व्यक्तिगत तौर पर भी जानी गई। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ समस्याएं वर्तमान पुलिस महानिदेशक के समक्ष उठाई गई हैं, जबकि अन्य समस्याओं का खाका तैयार करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया है।

 ऊना जिला मुख्यालय के नजदीक झलेड़ा में स्थित पुलिस लाइंस में सोमवार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम बैठक का आयोजन किया गया इस मौके पर करीब 60 से ज्यादा रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त एएसपी किशन चंद ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की प्रति 3 माह बाद बैठक का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न समस्याओं पर मंथन होता है और उन समस्याओं के निराकरण के लिए भी विचार विमर्श करते हुए उसे अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने का प्लान तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी मांग सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की यही थी कि सर्विस के दौरान पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसे सम्मान नहीं दिया जाता लेकिन इस मामले में आला अधिकारियों ने नई शुरुआत करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मान सम्मान को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस के रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना गया है और उन्हें हिमाचल प्रदेश के डीजीपी के समक्ष उठाने के लिए भी खाका तैयार किया जा रहा है ताकि इन समस्याओं का समय से निराकरण किया जा सके।