जिला भाजपा सोलन की समीक्षा बैठक आज भाजपा कार्यालय कमलम मे जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य की अध्यक्षता में हुई जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र पूर्णकालिक विस्तारक अक्षय भरमौरी विशेष रूप से शामिल हुए जिला प्रेस सहसचिव मुकेश गुप्ता और उपाध्यक्ष तीर्थ आनंद भारद्वाज ने टोपी साल पहना कर भरमौरी का स्वागत किया। बैठक की जानकारी देते हुए जिला भाजपा प्रैस महासचिव मुकेश गुप्ता ने बताया की बैठक मे सोलन जिला के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष व महामंत्री सभी मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित बैठक में जिला के चारों मंडलो के अध्यक्षों ने सेवा और समर्पण अभियान जो प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर शुरू हुआ जो 2 अक्टूबर को पूज्य महात्मा गांधी जी की जयंती पर इसका समारोप होना है इसके अंतर्गत किए गए कार्यों और आने वाले दिनों मे किए जाने वाले कार्यों की योजनाओं के बारे मे वयौरा दिया। अक्षय भरमौरी ने उपस्थित सभी पदाधिकारीयो को संगठन के लिए किए जाने वाले कार्यो को निष्ठा के साथ करने वा संगठन और मजबुत करने के बारे मे टिप्स दिए उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही सरकारे बनाता है इसलिए हमे किसी व्यकति विषेश के लिए नही अपीतु भाजपा संगठन के लिए निष्काम भाव से काम करना है हमारा केवल एक ही लक्ष्य है वो भाजपा के लिए काम करना है बैठक मे उन्होंने सोलन जिला के बारे मे फीडबैक भी ली।
जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने सभी मंडल अध्यक्षों व उपस्थित पदाधिकारियों को कहा की हमे जिला मे सेवा और समर्पण के तहत पर्यावरण के लिए सवच्छता अभियान कुए बाबडीयो की सफाई, टीकाकरण अभियान को सत प्रतिशत,अपंगो को कृत्रिम अंग देना बुढ़ापा पेंशन फार्म को ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद आमजन तक पहुंचाने के सेवा के कार्यों के साथ संगठन को और ज्यादा मजबूती प्रदान करनी है हम सब को हमारे शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए मंत्र समपर्क और संवाद संगठन के प्राण पर चलते हुए अंतिम छोर तक खडे आम नागरिक से संवाद द्वारा संपर्क साधना है और उसे भाजपा से जोड़ना हमारा कर्तव्य है ताकि हमारा संगठन और मजबूत हो जाए साथ ही उन्होंने कहा है आने वाले 2022 के चुनावो मे हमे जिला सोलन की पांचों सीटो पर भाजपा का परचम लहराना है उन्होंने कहा की हिमाचल भाजपा के संगठन द्वारा किए गए कार्यो की जैसे पन्ना प्रमुख व त्रिदेव की प्रशंसा करते हुए अन्य राज्य भी अपना रहे है। हमे जब भी समय मिले हम आमजन से संवाद करके सम्पर्क साधे।मंडलो के अध्यक्ष मदन ठाकुर,कपुर सिंह वर्मा,बलबीर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष हेमराज गौतम, दौलत राम, तीर्थ आनंद भारद्वाज, महामंत्री नंदराम कश्यप ,अमर सिंह परिहार विनोद मरवाह, महिला मोर्चा सचिव शांता धीमान, भरत साहनी, संजीव सूद युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र परिहार, संतोष कुमार भारद्वाज जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ,मंडलो के सचिव व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।