सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बाल-बाल गिरते हुए बची हैं। एक्ट्रेस को देख फैंस रिएक्ट करने लगे। कुछ को उनकी चिंता हुई तो कुछ उन्हें फिर कोसने लगे। आइए आपको भी दिखाते हैं चेहरे एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का वायरल होता ये वीडियो।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पिछले दो सालों से सुशांत सिंह राजपूत मौत केस की वजह से लगातार चर्चा में रही हैं। उनके ऊपर कई आरोप लगे तो कई बार बेवजह उन्हें ट्रोल भी किया गया। खैर अब रिया अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट रही हैं। हाल में ही उन्हें पपाराजी ने स्पॉट किया जहां वह बाल बाल बचीं। जी हां, इस दौरान वह गिरते गिरते बचती हैं। उन्हें ठोकर लगती है और वह लड़खड़ाती जाती है। जैसे तैसे वह खुद को संभालती हैं। इसके बाद वह थोड़ा नर्वस हो जाती हैं और पपाराजी को सुना भी देती हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस तरह तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) मुंबई में सेलून जाते हुए स्पॉट हुईं। इस दौरान पपाराजी ने उन्हें देखा तो उनके पीछे आते हैं और तस्वीरें क्लिक करते हैं। इस बीच अचानक एक्ट्रेस को ठोकर लग जाती है और वह गिरते गिरते बचती हैं। ये पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया। फिर एक्ट्रेस ने कहा कि अब तुम लोग ऐसे पीछे पीछे आओगे तो क्या होगा। ऐसा ही तो होगा।