Reliance Q4 Result: भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज 21 अप्रैल को अपने नतीजे जारी करने वाली है। रिलायंस कंपनी के रिजल्ट पर सबकी नजरें रहेंगी। अंबानी ने अपने तीनों बच्चों को अलग-अलग बिजनस की बागडोर थमाई है। अब उनके रिपोर्ट कार्ड का पता चलेगा।
नई दिल्ली: मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस (Reliance) देश की सबसे बड़ी कंपनी है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मार्च तिमाही (Reliance Q4 Result) के नतीजे जारी होने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों में कई दिग्गज कंपनियों ने अपने रिजल्ट जारी किए हैं। अब रिलायंस भी पिछली तिमाही जनवरी-मार्च 2022 के स्टैंडएलोन और कंसालिडेटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स (Reliance Q4 Result) जारी करने वाली है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। रिलायंस ने 21 अप्रैल को स्टैंडएलोन और कंसालिडेटेड रिजल्ट्स (Reliance Q4 Result) जारी करने का ऐलान किया है। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरर्स की बैठक शुक्रवार यानी 21 अप्रैल 2023 को होगी। बता दें कि रिलायंस के लिए दिसंबर तिमाही मिली-जुली रही है।रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिजल्ट इस बार अच्छा रहने की उम्मीद है। इससे रिलायंस के शेयर भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जो कंपनी के शेयर इंवेस्टर्स की अच्छी इनकम करा सकता है। वहीं रिलायंस की ओर से डिविडेंड का ऐलान भी किया जा सकता है और इस तरह भी कंपनी के इंवेस्टर्स मालामाल हो सकते हैं।
बता दें कि तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 15 प्रतिशत गिर गया था। तब कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 15,792 करोड़ रुपये था। जबकि कंपनी का रिवेन्यू 15.3 प्रतिशत बढ़कर 2.20 लाख करोड़ रुपये था। रिलायंस के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि अब स्टॉक में दोबारा तेजी देखी जा रही है।

