Cricketer Rishabh Pant Accident Photos: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का दिल्ली से अपने घर रुड़की लौटते समय एक्सीडेंट हो गया है। वह बुरी तरह घायल हैं, जबकि हादसे के दौरान कार में आग लग गई थी। उन्हें फिलहाल अस्पताल ले जाया गया है।

Rishabh Pant Car Accident Photos: क्रिकेट की दुनिया के लिए शुक्रवार को सुबह-सुबह एक बुरी खबर आई। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। वह बुरी तरह चोटिल हैं। खबरों की मानें तो उनके पैर में गभीर चोट है और उन्हें देहरादून मैक्स में भर्ती कराया था। अब उन्हें दिल्ली ले आया जा रहा है।
डिवाइडर के उड़े परखच्चे

कार का एक्सीडेंट कितना भयानक था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डिवाइडर के परखच्चे उड़ गए।
पैर में है गंभी चोट

खबरों की मानें तो पंत के पैरों में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा वायरल तस्वीर में आप देख सके हैं कि उनकी पीठ में भी काफी चोट है।
दिल्ली से लौट रहे थे घर

खबरों की मानें तो पंत दिल्ली से घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। हालांकि, इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
वायरल तस्वीर में सिर पर भी दिख रही चोट

वायरल तस्वीर में पंंत बेड पर लेटे दिख रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके सिर में भी चोट है।