riya sharma solan bjp, solan today

रिया शर्मा बनी महिला मंडल सोलन की अध्यक्ष | 

रिया शर्मा को महिला मोर्चा सोलन मंडल  अध्यक्ष  घोषित कर दी गई है |  रिया  शर्मा पहले महिला मोर्चा सोलन मंडल की उपाध्यक्ष थी | उनकी कार्यप्रणाली  और काम करने के जज़्बे को देखते हुए आला कमान  ने उन्हें  अध्यक्ष पद से नवाज़ा है | रिया शर्मा ने कहा  कि उनकी प्राथमिकता सोलन मंडल में महिला मोर्चा को और ज़्यादा संगठित करना है ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं को अपने साथ जोड़ कर महिलाओं का उत्थान करना उनका लक्ष्य रहेगा | उन्होंने कहा कि सोलन मंडल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए वह अग्रसर रहेंगी और किसी भी तरह से उन्हें शोषित नहीं होने देंगी | आने वाले चुनावों में महिलाओं का विशेष योगदान रहने वाला है इस लिए वह आज से ही संगठन को मजबूत करने के लिए जुट जाएंगी |  रिया ने कहा कि उन्हें महिला मोर्चा सोलन मंडल की अध्यक्ष  पद के काबिल समझने के लिए वह प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  राशिम धर सूद , जिला अध्यक्ष शकुंतला शर्मा के साथ साथ  परुषोतम गुलेरिया का बहुत बहुत धन्यवाद करती हैं |