Road Accident: हिमाचल के सुजानपुर में खाई में गिरी कार, एक शिक्षक की मौत, दूसरा घायल

हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के गवारडू में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

सुजानपुर में खाई में गिरी कार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के गवारडू में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को  टौणीदेवी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौहंज में सेवारत दो शिक्षक शुक्रवार सुबह कार में सवार होकर घर से स्कूल के लिए निकले।

इसी दौरान गवारडू में यह हादसा हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। मृतक की शिनाख्त अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। हादसे में सवंत सिंह उर्फ राजू  घायल है। मृतक अश्वनी कुमार टीजीजी(नॉनमेडिकल) के पद पर सेवारत था। जबकि जसवंत सिंह लेक्चरर इकोनॉमिक्स के पद पर सेवारत हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौहंज में सेवारत थे।