Road accident occurred on Nalagarh Swarghat road

नालागढ़ स्वारघाट रोड पर हुआ सड़क हादसा

नालागढ़ स्वारघाट रोड पर लगभग 11:30 बजे नालागढ़ से स्वारघाट की तरफ को जा रहे फोर व्हीलर और स्वारघाट से नालागढ़ की तरफ आ रहे ट्रक में गोलजमाला के पास आमने सामने टक्कर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फोर व्हीलर के परखच्चे उड़ गए हादसे में फोर व्हीलर  चालक  मनोज कुमार पुत्र कैलाश चंद निवासी उपरला नंगल उम्र 40 वर्ष  गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास से गुजर रहे लोगों ने फोर व्हीलर चालक को गंभीर हालत में नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां पर उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है |

अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है और नालागढ़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है फिलहाल ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जानकारी देते हुए नालागढ़ हस्पताल के डॉ मनोज ने बताया कि फोर व्हीलर चालक को कुछ लोग गंभीर हालत में नालागढ़ अस्पताल लेकर आए थे जिस की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है|