Road will be widened by dangling at Jatoli Zero Point, mirror will be installed with sign board to avoid accident

जटोली Zero Point पर डंगा लगाकर सड़क को किया जाएगा चौड़ा, दुर्घटना ना हो इसके लिए साइन बोर्ड के साथ लगाया जाएगा मिरर

जटोली मंदिर का रास्ता तंग होने से कई बार यहां पर दुर्घटनाएं के मामले सामने आ चुके हैं।  इसी बात की शिकायत सनहोल पंचायत के पूर्व प्रधान राजेश कुमार ने पीडब्ल्यूडी विभाग के समक्ष के रखी। आज खुद पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन द्वारा मौके का दौरा कर वहां पर पेश आ रही समस्या के बारे में जानकारी ली गई। इस मौके पर के एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अरविंद शर्मा ने बताया कि जटोली मंदिर का रास्ता तंग होने के कारण वाहनों के आपस में टकराने के मामले पेश आते है।

उन्होंने बताया कि यहां पर जब कोई वाहन चालक जटोली मंदिर की ओर से आता है तो सोलन की ओर से आने वाली गाड़ी से टकराकर कई बार दुर्घटना का शिकार होना जाता है। उन्होंने कहा कि तीखा मोड होने के चलते और किसी भी प्रकार का साइन बोर्ड ना होने के चलते यहां पर दुर्घटना के मामले सामने आ रहे है।उन्होंने कहा कि यहाँ पर डंगा लगाकर सड़क को चौड़ा किया जाएगा, वहीं साइन बोर्ड लगा रखकर एक मिरर भी यहां पर लगा दिया जाएगा जिसके माध्यम से मंदिर की ओर से आने वाले वाहन चालक सोलन की तरफ से आने वाली गाड़ियों को देख सकें।

वहीं सनहोल पंचायत के पूर्व प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि जटोली मन्दिर के जीरो पॉइंट में सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ते जा रहे थे क्योंकि यहां पर तीखा मोड़ है और ऐसे में मंदिर की तरफ से आने वाली गाड़ियों को सोलन की तरफ से आने वाली गाड़ीयो को नहीं देख पाती थी, उन्होंने बताया कि इस बारे में  इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग को दी गई जिसके बाद आज अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जल्द से जल्द यहां पर आ रही समस्या को खत्म करने का आश्वासन दिया गया है।