Robbie Coltrane Dies: हैरी पॉटर को हॉगवर्ट्स ले जाने वाले एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का निधन, अस्पताल में तोड़ा दम

‘हैरी पॉटर’ में रूबीयस हैग्रिड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। रॉबी कोल्ट्रेन की एजेंट ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती है। रॉबी के निधन से परिवार के साथ-साथ हॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। वह कमाल के कॉमेडियन भी थे।

 robbie coltrane

हैरी पॉटर एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का निधन, फोटो: ETimes

‘हैरी पॉटर’ सीरीज में रूबीयस हैग्रिड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन का निधन हो गया है। रॉबी कोल्ट्रेन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ के मुताबिक, रॉबी के निधन की पुष्टि उनकी एजेंसी ने की। रॉबी कोल्ट्रेन ‘हैरी पॉटर’ सीरीज की फिल्मों के अलावा डिटेक्टिव ड्रामा ‘क्रैकर’ में भी नजर आए थे। वह अपनी कॉमेडी के लिए भी जाने जाते थे। कॉमेडी के अलावा रॉबी कोल्ट्रेन एक राइटर भी थे।

Robbie Coltrane की एजेंट बेलिंडा ने इस संबंध में बयान जारी कर पुष्टि की और बताया कि एक्टर का निधन हॉस्पिटल में हुआ। रॉबी (Robbie Coltrane passes away) के निधन से उनकी बहन एनी रे, उनके बच्चों और मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे हॉलीवुड में मातम छा गया है।


नहीं पता चला मौत का कारण

हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि रॉबी कोल्ट्रेन अस्पताल में क्यों और कितने दिन से भर्ती थे। उनकी मौत किस वजह से हुई। रॉबी की एजेंट ने जारी किए गए बयान में कहा, ‘रॉबी एक कमाल के टैलेंट थे। बेस्ट एक्टर के लिए लगातार तीन बार बाफ्टा अवॉर्ड जीतने की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जर्ज था। उन्हें ‘हैरी पॉटर’ की फिल्मों में हैग्रिड के रूप में आने वाले दशकों सबसे ज्यादा याद किया जाएगा। यह एक ऐसा रोल था, जिसने दुनिया भर में बच्चों और बड़ों के दिलों में जगह बनाई थी।’


टीवी शोज में काम, गिनीज में दर्ज नाम

रॉबी कोल्ट्रेन ने ‘हैरी पॉटर’ में उस रूबीयस हैग्रिड नाम के उस शख्स का किरदार निभाया जो हैरी पॉटर को हॉगवर्ट्स लेकर जाता है। रॉबी कोल्ट्रेन को ‘हैरी पॉटर’ से ज्यादा चर्चा मिली थी। इस सीरीज की फिल्मों के बाद उन्होंने टीवी का रुख कर लिया था। रॉबी कोल्ट्रेन ने ‘क्रैकर’ के अलावा ‘नेशनल ट्रेजर’ और ‘अर्बन मिथ्स’ जैसे कई टीवी शोज में काम किया।