rohit bhardwaj solan bjp, solan today

रोहित भारद्वाज को मिली भाजपा युवा मोर्चा सोलन मंडल की कमान |

रोहित भारद्वाज को आज भाजपा युवा मोर्चा सोलन मंडल का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है | जिसकी वजह से सोलन युवा मोर्चा में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है | इस मौके पर रोहित भारद्वाज ने कहा कि वह सोलन मण्डल भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाये जाने पर मे भाजपा संगठन का बहुत बहुत आभार वक़्त करते हैं | उन्होंने कहा कि भाजपा ने छोटे से कार्यकर्ता को पहली बार इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी साैपी गई है और वह अपने सभी नेताओं को पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि वह सोलन युवा मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक लेजाने का प्रयास करेगें | उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा को संगठित करेंगे और युवाओं में नई शक्ति का संचार करेंगे |

उन्होंने इस मौके पर उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ,पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ,संगठन के महामंत्री पवन राणा , प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया , प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित ठाकुर, जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष वैघय एवं पूर्व संसद वीरेंद्र कश्यप जी , मदन ठाकुर भाजपा नेता राजेश कश्यप और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर का बहुत बहुत धन्यवाद दिया |