India vs New Zealand ODI: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में जैकब डफी की गेंद पर एक दर्शनीय छक्का जड़ा, जो स्ट्रेट ड्राइव से लगाया गया था। इसके बाद तो 4 और छक्के उड़ाए।

इसके बाद रोहित के बल्ले से 4 और छक्के निकले और उन्होंने सनथ जयसूर्या का सबसे अधिक वनडे छक्के लगाने का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। रोहित शर्मा के नाम इससे पहले 267 छक्के थे, जबकि इस मुकाबले में हाफ सेंचुरी लगाने के दौरान 5 छक्के उड़ाए। इसके साथ ही उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया।
इस तरह रोहित के नाम 241 मैचों में 270 से ज्यादा छक्के के हो गए हैं, जबकि जयसूर्या के नाम 445 मैचों में 270 छक्के थे। वह वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे अधिक छक्के वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 301 मैचों में 331 छक्के हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम हैं, जिन्होंने अपने करियर में 398 मैच खेलकर 351 छक्के लगाने का कारनामा किया। इस दौरान दूसरे छोर पर शुभमन गिल के बल्ले से भी खूब रनों की बौछार हुई।
उल्लेखनीय है कि मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इसके साथ ही इस छोटे मैदान पर बड़े-बड़े शॉट्स लगने की उम्मीद की जा रही थी। इसी मैदान पर वीरेंद्र सहवाग ने दोहरा शतक जड़ा था। बता दें कि भारतीय टीम ने सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाले जीतकर 2-0 से अजेय बढ़त पहले ही ले ली है।