रोहतांग टनल यूपीए की देन, शिलान्यास पट्टिका न लगाना दुर्भाग्यपूर्ण–प्रतिभा

रोहतांग टनल यूपीए की देन, शिलान्यास पट्टिका न लगाना दुर्भाग्यपूर्ण–प्रतिभा

कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि रोहतांग टनल यूपीए सरकार की देन है। प्रदेश की जनता जानती है कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रोहतांग टनल का शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा कि टनल से पट्टिका हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। टनल निर्माण के लिए धन की व्यवस्था तत्कलीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी। प्रतिभा आज लाहौल स्पीति के काजा में जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में किए कार्यों का श्रेय भाजपा ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब जान चुकी है और कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। प्रतिभा ने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी बीजेपी की नीतियों का ही परिणाम है। प्रतिभा ने कहा कि सत्ता में आते ही कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के नाम पर भाजपा सत्ता में आई थी लेकिन उनकी गलत नीतियों और फैसलों ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही लाहौल स्पीति में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जहां मास्टर प्लान पर कम किया जाएगा, वहीं युवाओं को रोजगार देना भी उनका प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि स्पीति में भाजपा सरकार के जल जीवन मिशन की पोल खुल चुकी है हलते हैं की घाटी के विभिन्न क्षेत्र में पानी की किल्लत चल रही है वहीं आज तक प्रदेश की जय राम सरकार व स्थानीय मंत्री काजा में पानी की दिक्कत को दूर नहीं कर पाए है। उन्होंने कहा की घाटी में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने का वे जनता को आश्वासन देते हैं और सत्ता में आने के बाद सबसे पहले इन कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। रवि ठाकुर ने कहा है की भ्रष्टाचार रोकने के लिए उचित कदम उठा जाएंगे और किसी भी सूरत में घाटी के विकास के पैसे को बर्बाद नहीं किया जाएगा। रवि ठाकुर ने काजा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा को खरी-खरी सुनाई और विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री फुंचोंग रॉय ने भी अपने विचार रखे। कांग्रेस की एक जुटता का संदेश देते हुए मंच पर राजेंद्र कारपा, जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह, डीसीसी महासचिव सजय कटोच, प्रवक्ता अनिल सहगल, जिप सदस्य दोरजे लारजे, पूर्व जिप अध्यक्ष रपत्न, सीटी बोद्ध, उदय बोद्ध, महिला अध्यक्ष शशी किरन, जिप सदस्य छेजंग डोलमा, राज नेगी, डीसीसी सचिव सैम बोद्ध, युथ अध्यक्ष अजीत, एनएसयूआई अध्यक्ष सुरज ठाकुर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता व अन्य मौजूद रहे।