इस कार्यशाला में नशा निवारण बोर्ड हिमाचल प्रदेश के संयोजक व सलाहकार ओमप्रकाश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि ब्रह्मा कुमारी बबीता दीदी तथा मनीष तोमर रोटरी क्लब सोलन से उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में नगर पंचायत कंडाघाट की चेयरपर्सन श्रीमती गीता कश्यप ने अध्यक्षता की। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल और गवर्नमेंट वुमेन पॉलिटेकनिक से स्टाफ उपस्थित रहा। इसमें कुल 200 नागरिकों ने भाग लिया।
ओम प्रकाश शर्मा ने नशे की समस्या को अपने देश की समस्या में सबसे गंभीर समस्या बताया। उन्होंने विस्तार पूर्वक अंतर्राष्ट्रीय नशा माफियाओं के भारत में बढ़ते कदमों के बारे में जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश में भी नशा रूपी दानव अपने पांव पसार चुका है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भांग अफीम की गैरकानूनी खेती की जाती है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा, आज यह नशा माफिया हिमाचल प्रदेश में भी सक्रिय हैं।
हिमाचल प्रदेश पुलिस अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी से कर रही है .उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए। ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। नशा को रोकने के लिए समग्र समाज को सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। ब्रम्हाकुमारी बबीता दीदी ने अपने विचार सांझा किए।
मनीष तोमर ने नशे के ऊपर अपने विचार व्यक्त किये ,और माता पिता की क्या जिम्मेदारी है अपने बच्चों के प्रति उसके बारे में अवगत कराया।