बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी से मिले रुशकलंग-तालिंग कांग्रेस कमेटी

पूह उपमंडल के रुशकलंग-तालिंग ग्राम कांग्रेस कमेटी का एक दल अध्यक्ष कर्म सिंह नेगी की अध्यक्षता में बागवानी, राजस्व व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी से शिष्टाचार भेंट की।

    मंत्री बनने के बाद पहली बार मंत्री से मिलने आए पदाधिकारियों में कर्म सिंह नेगी, अमीर सिंह नेगी, टीसी नेगी,राज कुमार नेगी,जयचंद नेगी, भदार चंद नेगी,चन्द्र कुमार नेगी,टशी नेगी, छोपेल नेगी, छेरिंग लाल नेगी ने किन्नौरी टोपी व खटक पहनाया।

     ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं सहित बगीचों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उठाऊ सिंचाई योजना व तालिंग गांव को जोड़ने वाली निर्णाधीन पुल व सड़क मार्ग क्रय में तेजी लाने की मांग की गई। जिस पर मंत्री से पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं कमेटी ने मंत्री से क्षेत्र मे रुके विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को भी शीघ्र कार्य को गति देने की मांग की गई।