रूसी रक्षा मंत्री ने की राजनाथ से बात, यूक्रेन के डर्टी बम के इस्तेमाल की धमकी पर जताई चिंता

रूस के रक्षा मंत्री से फोन पर बातचीत में राजनाथ सिंह ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत के रास्ते को अपनाने को कहा।

रूसी रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह
रूसी रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की। सर्गेई शोइगु ने यूक्रेन द्वारा डर्टी बम के इस्तेमाल से संभावित उकसावे के बारे में अपनी चिंताओं के बारे में भी बात की। रूसी दूतावास के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

रूस के रक्षा मंत्री से फोन पर बातचीत में राजनाथ सिंह ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत के रास्ते को अपनाने को कहा। उन्होंने कूटनीति के रास्ते को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री से कहा कि किसी भी पक्ष को परमाणु हमले के विकल्प पर विचार नहीं करना चाहिए।