यूक्रेन में सरेंडर कर रो पड़ा रूसी सैनिक, जनता ने दी चाय, मां से कराई बात

यूक्रेन में एक रूसी सैनिक ने पकड़े जाने के बाद आत्‍मसमर्पण कर दिया। इस दौरान यूक्रेनी जनता ने उसे चाय दी और मां से बात कराई। मां से बात करके रूसी जवान भावुक हो गया और रोने लगा। इस रूसी सैन‍िका का वीडियो अब सोशल मीडिया में बहुत शेयर किया जा रहा हैकीव
यूक्रेन की सड़कों पर खून बहा रहे रूसी सैनिकों के पकड़े जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। अब एक ताजा मामले में एक रूसी सैनिक को यूक्रेन में पकड़ लिया गया। इसके बाद रूसी सैनिक ने आत्‍मसमर्पण कर दिया। रूसी सैनिक के पास मौजूद यूक्रेन के लोगों ने मानवता दिखाते हुए उसे चाय और पेस्‍टी दी। एक महिला ने उसे ढांढ़स बंधाते हुए उसे अपना फोन दे दिया और उसकी मां से बात कराई। मां की आवाज सुनकर रूसी सैनिक रोने लगा।