केरल के प्रसिद्ध सबरीमला मंदिर का अपना पोस्ट ऑफिस है। इस इंटरनेट की आभाषी दुनिया में आज भी लोग भगवान अयप्पा को चिट्ठियां लिखते हैं। वे भगवान के नाम पर मनी ऑर्डर, आमंत्रण और अपनी मन्नतें लिखकर भेजते हैं। भगवान अयप्पा को समर्पित एक मुहर भी शुरू की गई थी। वह भी यहां पर रखी है।


