सलमान खान की मोस्ट अवेटेडेट फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती है। एक बार फिर यह चर्चा में है। सलमान खान ने इस मूवी को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। बॉक्सर विजेंद्र सिंह के साथ तस्वीर शेयर की है और बताया है कि वह इस मूवी के नए कास्ट है।

दरअसल, सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन वह इस मूवी से जुड़े कुछ न कुछ चौंकाने वाले अपडेट देते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने इसी के सेट से एक ग्रुफ फोटो पोस्ट की है। इसमें वह बॉक्सिंग चैम्पियन विजेंद्र सिंह के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके जरिए उन्होंने बॉक्सर की एंट्री के बारे में जानकारी देकर फैन्स को चौंका दिया है।
सलमान खान की फिल्म में न्यू एंट्री
विजेंद्र सिंह के 37वें जन्मदिन पर सलमान खान ने उनको बधाई दी। साथ ही फिल्म में उनका स्वागत किया। इस फोटो में सलमान खान के साथ-साथ सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, जस्सी गिल और विजेंद्र सिंह दिखाई दे रहे हैं। सभी ने एक-एक हाथ की मुट्ठी बंद कर पोज दिया है। कैप्शन में सलमान खान ने लिखा- हैप्पी बर्थडे हमारे बॉक्सर भाई। किसी का भाई किसी की जान में आपका स्वागत है।
सलमान खान के साथ ये भी आएंगे नजर
बता दें कि सलमान की इस फिल्म का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया है। इन्होंने ही ‘हाउसफुल 4’ और ‘बच्चन पांडे’ का भी तैयार किया था। इस मूवी में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और वेंकटेश दग्गुबाती भी नजर आएंगे। इसे सलमान खान फिल्म के बैनर तले बनाया जा रहा है।