Samantha-Naga Chaitanya: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य तलाक के 1 साल बाद फिर आएंगे साथ, जानें क्या है माजरा

साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि तलाक के एक साल बाद वो फिर से एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ नजर आएंगी। दोनों के बीच बातचीत भी हुई है। इस खबर को जानने के बाद सामंथा के फैंस बेहद खुश हैं।

samantha ruth prabhu naga chaitanya reunite
सामंता और नागा चैतन्य फिर आएंगे साथ
साउथ की फेमस एक्ट्रेस और ‘ऊं अंटावा’ गर्ल सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी ऑटो-इम्यून बीमारी मायोसिटिस का खुलासा किया था। एक्ट्रेस की बीमारी के बारे में जानने के बाद उनके फैंस भी उदास हो गए थे। रिपोर्ट आई थी कि एक्स हसबैंड नागा चैतन्य और ससुर नागार्जुन उनका हाल-चाल लेने के लिए उनसे मिले थे। नागा चैतन्य और सामंथा की फोन पर भी बात हुई थी। अब बताया जा रहा है कि सामंथा और नागा चैतन्य सारे गिले-शिकवे बुलाकर एक बार फिर साथ आ रहे हैं। अब ये पर्सनल है या प्रोफेशनल, आइये आपको बताते हैं।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य दोनों ही, रिश्ता टूटने के बाद भी अच्छे दोस्त हैं। उन्हें पर्सनल लाइफ को इतर रखते हुए, प्रोफेशनली एक-दूसरे से जुड़ने में कोई दिक्कत नहीं है। बताया जा रहा है कि वे साथ में एक प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। एक बार फिर इनकी जोड़ी पर्दे पर देखने को मिल सकती है। सामंथा और नागा चैतन्य ने पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया है। इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को बहुत पसंद है।
2010 से डेटिंग, 2017 में शादी और 2021 में सेपरेशन

सामंथा और नागा चैतन्य ने साल 2010 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। 29 जनवरी 2017 को दोनों ने हैदराबाद में शादी की। शादी के बाद सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के साथ ‘अक्किनेनी’ जोड़ लिया था, लेकिन जब 31 जुलाई 2021 को उन्होंने ये शब्द हटाया तो सेपरेशन की खबरें सामने आने लगी। इसके बाद 2 अक्टूबर 2021 को दोनों ने अनाउंसमेंट कर बताया कि वे तलाक ले रहे हैं।

हर जगह से गायब हो गई थीं सामंथा

सामंथा फेमस टीवी शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ में नजर आई थीं। उन्होंने अक्षय कुमार संग काउच शेयर किया था। इस शो में उन्होंने टूटे रिश्ते पर भी बात की थी। इस शो के बाद सामंथा सोशल मीडिया पर गायब हो गई थीं। वे पब्लिक प्लेसेस पर भी नजर नहीं आ रही थीं। तभी ये खबरें सामने आने लगी थीं कि उन्हें कोई बीमारी हो गई है और वे विदेश में इलाज करवा रही हैं।

विजय देवरकोंडा संगफिल्म

इसके बाद सामंथा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि वो ऑटो-इम्यून बीमारी मायोसिटिस से जूझ रही हैं। इस खबर ने उनके फैंस को शॉक्ड कर दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो विजय देवरकोंडा के साथ Kushi में नजर आएंगी।