Sarkari Naukri 2022: DR. RMLIMS में नॉन-टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती, 2 लाख तक होगी सैलरी, एक क्लिक में करें अप्लाई

DR. RML Hospital Vacancy 2022: ग्रुप A,B और ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 27 नवंबर 2022 तक का समय दिया गया है।

Sarkari Naukri

Government Jobs Notifications 2022: डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (DR.RMLIMS) ने साइंटिस्ट बी और मेडिकल जैसे ग्रुप A,B और ग्रुप C पदों पर भर्ती (RMLIMS Recruitment 2022) निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 534 पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के इच्छुक हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट www.drrmlims.ac.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि अप्लाई करने से पहले भर्ती (DR. RML Hospital Recruitment 2022) का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
DR. RML Hospital Recruitment 2022 वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 534

महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 28 अक्टूबर 2022
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 27 नवंबर 2022

शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि प्रत्येक पद पर भर्ती (DR. RMLIMS Recruitment 2022) के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग दी गई है और डिग्री के साथ-साथ एक्सपीरियंस होना भी आवश्यक है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

उम्र सीमा
जो भी उम्मीदवार ग्रुप ए, बी और ग्रुप सी पदों पर आवेदन कर रहे हैं उनके लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। लेकिन यह उम्र सीमा केवल जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए है और आरक्षित वर्ग को उम्र सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

इस लिंक पर क्लिक कर भरें अपना एप्लीकेशन फॉर्म..
एप्लीकेशन फीस
आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 1,180 रुपये देने होंगे वहीं एससी, एसटी के उम्मीदवारों को 700 रु देने होंगे वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

सैलरी
इन पदों पर चयनित होने वाले सैलरी के रूप में 25, 500 रुपये से लेकर 2, 08, 700 रुपये तक दिए जाएंगे।