Sarkari Naukri: इस राज्य में मैनेजर पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खास मौका, 1.5 लाख से अधिक सैलरी

MPJNM Recruitment 2022: मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास बीई, बीटेक डिग्री होने के साथ-साथ गेट परीक्षा में सफल होना भी आवश्यक है।

engineering jobs
Sarkari Naukri: मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2022 है।

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित (MPJNM) ने मैनेजर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती (MPJNM Recruitment 2022) के माध्यम से कुल 48 पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती (Sarkari Naukri) के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर विजिट करना होगा। ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2022 है।


MPJNM Recruitment 2022 वैकेंसी डिटेल

कुल पद- 48

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 17 अक्टूबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 17 नवंबर 2022

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 27 वर्षों से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें।

शैक्षिक योग्यता
जो भी उम्मीदवार मैनेजर पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं उनके पास उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय में बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही यह आवश्यक है कि उम्मीदवार ने गेट 2020,2021 या 2022 परीक्षा पास की हो। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें।

इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें भर्ती का नोटिफिकेशन..
सैलरी
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में प्रतिमाह 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फीस

मैनेजर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 250 रुपये देने होंगे।