SBI यूजर्स को नहीं काटने होंगे बैंक के चक्कर, WhatsApp से ही हो जाएगा सारा काम!

WhatsApp SBI Banking Service: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के जरिए आप सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग ही नहीं बल्कि बैंकिंग सर्विसेज का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Whatsapp SBI Banking

नई दिल्ली। SBI Banking Service: WhatsApp का इस्तेमाल आज आम हो गया है। चाहें हम किसी से कुछ कहना हो या फिर कोई फोटो भेजनी हो, हम इसका ही इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए सिर्फ यही सब नहीं बल्कि बैंकिंग भी की जा सकती है। आप घर बैठे और बिना बैंक के जाए भी बैंकिंग सर्विस का लाभ ले सकते हैं। यह सर्विस WhatsApp पर SBI यूजर्स उठा सकते हैं। यहां हम आपको उसी का तरीका बता रहे हैं। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है तो आज का ये लेख आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

SBI अकाउंट यूजर्स के लिए ये हैं सुविधाएं:

1. अकाउंट बैलेंस चेक करना

2. मिनी स्टेटमेंट देखना

3. पेंशन स्लिप से संबंधित काम

4. लोन प्रोडक्ट्स की जानकारी लेना

5. डिपॉजिट प्रोडक्ट्स की जानकारी लेना

6. NRI सर्विसेज का लाभ लेना

7. इंस्टा अकाउंट ओपन करना

8. कॉन्टैक्ट्स और शिकायत करना

9. प्री-अप्रूव्ड लोन की जानकारी लेना

इस तरह WhatsApp पर शुरू करें बैंकिंग:

  • इसके लिए आपको https://bank.sbi पर जाना होगा। यह SBI की आधिकारिक वेबसाइट है।

  • फिर Digital विकल्प पर जाकर WhatsApp Banking पर जाना होगा।

  • यहां पर आपको एक QR कोड दिया जाएगा। इसे आपको अपने फोन से स्कैन करना होगा।

  • इसके अलावा आपको +919022690226 नंबर पर ‘Hi’ लिखकर सेंड करना होगा। इससे आप भी सर्विस का लाभ ले पाएंगे।

  • फिर चैटबॉट पर जो भी निर्देश दिए गए हैं उन्हें फॉलो करें और बैंकिंग का लाभ लें।

SMS भी करेगा मदद:

  • आप एक मैसेज भेजकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको WAREG\u003c ACCOUNT NUMBER लिखना होगा। इसे आपको +91720893314 पर भेजना होगा।

  • इसके बाद आपकी WhatsApp बैंकिंग सर्विस रजिस्टर हो जाएगी। आपको इसका मैसेज भी मिल जाएगा।

  • इसके बाद आपको +919022690226 मैसेज करना होगा। आपको ‘Hi’ भेजना होगा। इसके बाद आप इस्तेमाल कर पाएंगे।