SANCHIT KALIA BADDI

स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम नालागढ़ फहराएंगे तिरंगा

 उपमंडल नालागढ़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम ओल्ड बॉयज स्कूल नालागढ़ के मैदान पर मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर नालागढ़ के एसडीएमं  प्रशांत देष्टा झंडा फहराएंगे। कोरोना महामारी के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम कुछ ही देर के बाद समाप्त हो जाएगा।

इस दौरान न ही उपमंडल स्तरीय सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम होंगे और न ही स्कूलों के बच्चों की प्रस्तुतियां। आज जिला पुलिस  बद्दी के जवानों द्वारा परेड की तैयारियों ओल्डब्वॉय स्कूल नालागढ़ में  की गई ।


प्रोबेशन  सब इंस्पेक्टर संचित कालिया  ने बताया  कि कोरोना के चलते स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सूक्ष्म होगा। इसमे केवल एक टुकड़ि भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी के मुहं पर मास्क लगे होंगे और उचित दूरी रखी जायेगी।