SDM Solan planted saplings in Ashray Gau Sadan

आश्रय गौ सदन में एसडीएम सोलन ने रोपे पौधे

सोलन के आश्रय गौ सदन में  आज पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में सोलन के एसडीएम अजय यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने पहला पौधा रोप कर इस अभियान की शुरुआत की। आश्रय गौ सदन द्वारा पिछले वर्ष भी पौधे रोपे गए थे।  इस बार भी बरसातों में पौधे रोपे जा रहे है।  पौधे रोपने का मुख्य उदेश्य  पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा  रखना   है | पौधा रोपण के इस कार्यक्रम की यह विशेषता है कि इस दौरान केवल उन्ही पौधों को रोपा जा रहा है जिस से गायों  को  निकट भविष्य में चारा भी मिल सके और हरियाली भी गौ सदन के समीप कायम रहे।  इस उदेश्य को पूरा करने के लिए गौ सदन के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और दर्जनों पौधे  उनके द्वारा रोपे गए।  
अधिक जानकारी देते हुए एसडीएम अजय यादव  ने कहा कि आश्रय गौ सदन बेसहारा गौ वंशों को  आश्रय  प्रदान कर रहा है।  सौ से अधिक गौ वंशों को उनके द्वारा शरण दी गई है।  उन्होंने कहा कि गौ सदन को  अब और अधिक ज़मीन की आवश्यकता है।  जिसे बढ़ाने का प्रयास प्रशासन द्वारा किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि गौ वंशों को शरण देने से जहाँ एक और बेसहारा पशुओं को शरण मिलती है वहीँ दूसरी और सड़कों  पर होने वाले दुर्घटनाओं को भी कम किया जा सकता है।  
वहीँ संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि संस्था  द्वारा गौ  वंशों को आश्रय प्रदान किया जा रहा है। अब उनका गौ सदन गौ वंशों से पूरी तरह भर चुका है।  अब गौ सदन को बढ़ाने की आवश्यकता है।  जिसके लिए उन्हें और ज़मीन की आवश्यतका होगी।  जिसके लिए उन्होंने एसडीएम सोलन को आग्रह किया है।  उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें सरकार द्वारा यह ज़मीन उपलब्ध करवा दी जाएगी।