Diwali में Google पर सर्च की ये 3 वीडियो? तो काटनी होगी जेल की हवा!

Diwali पर अगर आपन 5 मिनट की इन तीन वीडियो को देखा है, तो आपको जेल की हवा कटानी पड़ सकती है। आइए जानते हैं वो कौन सी 3 वीडियो हैं…

chrome
NBT in house image

हाइलाइट्स

  • बम बनाने की वीडियो
  • बारूद हासिल करने की वीडियो
  • बंदूक बनाने की वीडियो

नई दिल्ली। दिवाली भारतीयों का हंसी-खुशी का पर्व होता है। दिवाली पर लोग दीप जलाकर, मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशी मनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दिवाली पर आपकी खुशी गम में बदल सकती है। दरअसल अगर आपने दिवाली पर भारत में प्रतिबंधित 3 वीडियो को गूगल पर सर्च किया है, तो आपको जेल की हवा तक काटनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं, जिसे गूगल पर सर्च करना प्रतिबंधित है….

कैसे बनाएं बम?
भारत में बम बनाना प्रतिबंधित है। इसके लिए आपको लाइसेंस लेना होता है। लेकिन दिवाली पर गलत तरीके से बम बनाने का धंधा जोरों पर रहता है। बम बनाने के लिए Google का सहारा लिया जाता है, जो कि पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अगर आपने गूगल से बम बनाने की ट्रेनिंग ली है, और गूगल इसकी जानकारी पुसिल को देता है, तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है।
कैसे बनाएं बंदूक बनाना?
बम के साथ ही बंदूक यानी गन बनाना भी भारत में प्रतिबंधित है। दिवाली के दौरान देसी कट्टे की डिमांड बढ़ जाती है। देसी कट्टे को बनाने का सबसे आसान तरीका गूगल है। साथ ही दिवाली पर कई तरह के अन्य खतरनाक खिलौने बनाने का धंधा शुरू हो जाता है। लेकिन गूगल गन बनाने के तरीके जानने वालों पर नजदीक से नजर रखता है। ऐसे में पुलिस विभाग की तरफ से आपको पकड़कर पूछताछ की जा सकती है कि आखिर क्यों बिना परमिशन बंदूक बना रहे थे।

कहां से करें बारूद की खरीद-फरोख्त?
बम बनाने के काम में बारूद एक जरूरी हिस्सा होता है। हालांकि बारूद एक विस्फोटक पदार्थ होता है, जिसे आसानी से हासिल करना मुश्किल होता है। ऐसे में गूगल सर्च पर बारूद खरीदने का पता लगाया जाता है। लेकिन यह काम गैरकानूनी होता है। ऐसे में ऑनलाइन मोड से बारूद खरीदने की लोकेशन और पेंमेंट करने पर आपको पुलिस की तरफ से दबोचा जा सकता है।