
शनाया कपूर उन स्टार किड्स में शामिल हैं। जिनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनके हर लुक को पसंद करते हैं। वैसे शनाया अक्सर ही बोल्ड और ग्लैमरस लुक में ही नजर आती हैं। लेकिन बात जब त्योहारों के सीजन की हो तो वो हर लड़की का दिल कुछ एथिनिक पहनने का कर ही जाता है। शनाया कपूर भी दिवाली के समय से ही एथिनिक लुक में नजर आ रही हैं। जिसमे उनके लुक्स को फैंस देख क्रेजी हो रहे हैं। एक बार फिर शनाया का लहंगा पहने देसी अवतार नजर आया है। जिसमे ये हसीना बेहद खूबसूरत दिख रही है।

बता दें कि जल्द ही फिल्मों में एट्री करने वाली शनाया कपूर विज्ञापनों का चेहरा बन चुकी हैं। ज्वैलरी ब्रांड के लिए म्यूज बनीं शनाया बेहद खूबसूरत दिखती हैं। शनाया कपूर ने दिवाली के मौके पर अपने देसी लुक को फैंस के साथ साझा किया था। जिसे सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट ने भी शेयर किया है। इस लुक में शनाया हरे रंग के भारी-भरकम लहंगे को पहने रेडी हैं। ब्रोकेड सिल्क के लहंगे के साथ हैवी एंब्रायडरी वाला ब्लाउज पेयर है। जिसकी डिजाइन बेहद खास है।

डार्क ग्रीन कलर के ब्लाउज की ऑफ शोल्डर डिजाइन इसे गॉर्जियस बना रही है। वहीं इस स्टनिंग ब्लाउज के साथ शनाया ने कंधे के एक तरफ हैवी डिजाइन के दुपट्टे को कैरी किया है। बात करें मेकअप की तो शनाया ने स्मोकी आईज और रेड शेड की लिपस्टिक को मैच किया है। वहीं सेंटर पार्टेड हेयर को स्लीक लो बन में बांधा गया है। जिस पर गजरा लगा बेहद खूबसूरत लग रहा है।
