एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक दिव्यांग बच्चा दिखता है जो स्कूल में खाना खा रहा है। लेकिन उसका यह वीडियो लोगों को प्रेरणा दे रहा है।

प्रेरित करता है यह वीडियो

इस वीडियो को आशुतोष त्रिपाठी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक बच्चा दिखता है। बच्चा दिव्यांग है। वो खुद से खाना खाता है। बच्चा चावल भी खाता है। वीडियो के कैप्शन पर आशुतोष ने लिखा, ‘जिस किसी को लगता है कि जिंदगी ने उसके साथ न्याय नहीं किया है, वो सभी लोग इस विडीओ को देखें और ईश्वर को धन्यवाद दें, क्योंकि इस दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं..ज़िंदगी ने जिनके साथ शायद सच में न्याय नहीं किया। लेकिन उनकी जिंदगी जीने का जुनून देखिये।’
यहां देख सकते हैं आप बच्चे का वीडियो
लोगों ने लिखी दिल की बात

लोगों ने इस बच्चे को दुआएं भी दी। यहां तक कि कई लोगों को यह वीडियो देखकर जिंदगी में बुरे हालातों से लड़ने की प्रेरणा भी मिली। लोगों ने बच्चे को जिंदगी के प्रति उसकी हिम्मत के लिए उसे सैल्यूट भी किया।