Serving the society is the goal of Innerwheel Club Solan: Priyanka Aggarwal

समाज की सेवा करना इनरव्हील क्लब सोलन का है लक्ष्य : प्रियंका अग्रवाल 

इनरव्हील क्लब सोलन का  अर्धवार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम  में 308 क्लब की चेयरमैन  कांता कपूर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई | कार्यक्रम की अध्यक्षता इनरव्हील कलब सोलन की अध्यक्ष  प्रियंका अग्रवाल ने की | इस मौके पर क्लब द्वारा  क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई | वहीँ इस मौके पर क्लब के सदस्यों द्वारा गरीब और ज़रूरत मंदों को  आर्थिक सहायता भी वितरित की गई | प्रियंका अग्रवाल ने क्लब की उपलब्धियों के बारे में भी चेयरमैन को अवगत करवाया | 

इस मौके पर प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि क्लब गरीब और ज़रूरतमंदों के लिए कार्य कर रहा है | जो लक्ष्य उन्हें क्लब के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए थे | उन्होंने न  केवल प्राप्त किया बल्कि लक्ष्य के अलावा भी समाज के उत्थान के लिए बढ़ चढ़ कर कार्य किए | जिसे देख कर  उन्हें क्लब के अध्यक्ष पद की फिर  ज़िम्मेदारी दी गई है | उन्होंने कहा कि जहाँ वह एक ओर पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य कर रहे है वहीँ जो छात्र पढ़ाई में बेहतर हो और आर्थिक तंगी के कारण पढ़ नहीं पा रहा है ऐसे विद्यार्थियों की भी प्राथमिकता के आधार पर मदद उनके द्वारा की जा ही है | इसके अलावा भी  असहाय और ज़रूरत मंदों की मदद क्लब द्वारा की जा रही है | जिसमे वह अग्रणी भूमिका निभा रही है | उन्होंने कहा कि उनका एक मात्र लक्ष्य समाज के लोगों की मदद करना है |