Solan's regional hospital sealed till 4 December: MS NK Gupta

सोलन शहर में सात व्यक्ति आए कोरोना पॉज़िटव : जिला स्वास्थ्य अधिकारी 

सोलन  शहर में आज सात कोरोना पॉज़िटिव मामले प्रकाश में आए है | यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने मीडिया को दी | उन्होंने बताया कि दो महिलाएं सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती थी उनका टैस्ट पॉज़िटव पाया गया है |

दो व्यक्ति अपना मैडिकल करवाने के लिए सोलन अस्पताल आए थे | यह दोनों व्यक्ति सुबाथू से सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल आए थे | जब इनका टैस्ट करवाया गया तो यह भी कोरोना पॉज़िटिव आए है | उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक व्यक्ति होम क्वारंटीन किया गया था | उस व्यक्ति का टैस्ट भी कोरोना पॉज़िटव आया है | अभी अन्य दो व्यक्तियों की विस्तृत रिपोर्ट नहीं आई है |