Aryan Khan Will Sell Liquor: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही नए बिजनस में कदम रखने जा रहे हैं। आर्यन खान देश में जल्द ही प्रीमियम विदेशी शराब बेचते नजर आएंगे। अगले साल यानी 2023 में वो अपने बिजनस पार्टनर के साथ मिलकर एक प्रीमियम वोदका ब्रांड को लॉन्च करने जा रहे हैं।
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) अब जल्द ही आपको देश में विदेशी शराब बेचते (Aryan Khan Will Sell Liquor) नजर आने वाले हैं। दरअसल बडवाइज़र और कोरोना बीयर बेचने वाली दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी AB InBev की भारतीय यूनिट ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ साझेदारी की है। अब इसकी शुरुआत के लिए आर्यन खान ने यूरोप बेस्ड बिजनेस पार्टनर बंटी सिंह और लेटी ब्लागोएवा के साथ अल्ट्रा-प्रीमियम वोडका ब्रांड डायवोल (D’Yavol) लॉन्च करने जा रहे हैं। जिसे देश में AB InBev द्वारा बेचा और वितरित किया जाएगा। ईटी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन खान ने बताया कि उन्हें लगता है कि वो युवाओं की मानसिकता को समझते हैं। भारतीय बाजार में अभी विकास की बहुत गुंजाइश है। उन्होंने बताया कि अगले साल की शुरुआत में बेवरेज कंपनी के जरिए व्हिस्की और रम जैसी ब्राउन स्पिरिट लॉन्च की जाएगी। तीनों की शुरुआत में एक प्रीमियम वोदका ब्रांड लॉन्च करने और बाद में ब्राउन स्पिरिट मार्केट में विस्तार करने की योजना है।
