बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने मुंबई के रिहाइशी इलाके में नया घर खरीदा है। अब नवरात्रि के शुभ मौके पर शाहिद कपूर और उनकी वाइफ मीरा राजपूत नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। आइए दिखाते हैं शाहिद कपूर के 58 करोड़ रुपये की घर की तस्वीरें।
सभी जानते हैं कि फिल्म सितारे बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके घर से लेकर उनकी गाड़ी और एक एक चीज बेहद कीमती होती है। ये स्टार्स करोड़ों रुपये के घर में रहते हैं। कुछ समय पहले ही खबरें आई थीं कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने मुंबई के रिहाइशी इलाके में नया घर खरीदा है। अब नवरात्रि के शुभ मौके पर शाहिद कपूर और उनकी वाइफ मीरा राजपूत नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने नवरात्रि में नए घर में गृह प्रवेश किया और छोटी सी पूजा भी रखी। आइए आपको बताते हैं शाहिद कपूर का ये नया आलीशान घर कहां है, कितने का और कैसा दिखता है।
चार साल पहले शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने ये घर (Shahid Kapoor New House) खरीदा था। पिछले कई महीनों से यहां इंटीरियर का काम चल रहा था। मीरा तो खुद इस घर की इनसाइड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं। इस घर की कीमत 58 करोड़ रुपये बताई जाती है जो कि मुंबई के ब्रांद्रा वर्ली सी-लिंक पर स्थित है।
4 साल लग गए नए घर पहुंचने में

शाहिद कपूर ने इस घर को साल 2018 में खरीदा था और कुछ महीनों बाद उन्हें इसकी पोजेशन मिल गई थी। लेकिन साल 2019 में कोरोना की वजह से शाहिद कपूर परिवार के साथ यहां शिफ्ट नहीं हो सके। फिर कई महीने उन्होंने इंतजार किया और अब आखिरकार एक्टर ने गृह प्रवेश किया है। इस मौके पर उन्होंने घर में छोटी सी पूजा भी रखी थी।
कोरोना की वजह से हुई देरी

58 करोड़ के इस नए आलीशान घर में शिफ्ट हुए शाहिद कपूर और उनका परिवार
पिंकविला की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि शाहिद कपूर वाइफ मीरा राजपूत (Mira Rajput) व दोनों बच्चों मीशा और जैन के साथ नए घर में शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने छोटी सी पूजा भी रखी थी। ये घर दोनों का ड्रीम होम था जिसे उन्होंने खुद संजोया है। कोरोना की वजह से घर तैयार होने में समय लगा था मगर अब कपूर परिवार यहां शिप्ट हो चुका है।
शाहिद कपूर का ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट

58 करोड़ के इस नए आलीशान घर में शिफ्ट हुए शाहिद कपूर और उनका परिवार
शाहिद कपूर का ये घर बेहद लग्जूरियस है जो कि बांद्रा वर्ली सी-लिंक के पास ‘360-वेस्ट’ में एक बहुमंजिला इमारत के 42वें और 43वें फ्लोर पर है। ये ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट है।
बच्चों के बाद घर छोटा लगने लगा था

58 करोड़ के इस नए आलीशान घर में शिफ्ट हुए शाहिद कपूर और उनका परिवा
शाहिद कपूर ने कुछ समय पहले हमारी सहयोगी वेबसाइट ई-टाइम्स से बातचीत में कहा था कि मीशा और जैन के जन्म के बाद से उन्हें पुराना घर छोटा लगने लगा था। स्पेस की कमी महसूस होती थी इसीलिए बच्चों के चलते उन्होंने नया घर लेने का सोचा था। फिर उन्होंने जब बांद्रा वर्ली सी-लिंक वाला ये अपार्टमेंट देखा तो उन्हें यहां का स्पेस और इलाका काफी पसंद आया और उन्होंने इस डील को फाइनल कर लिया था।
इतना बड़ा है शाहिद कपूर का नया आशियाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर का ये नया आशियाना 8,625 स्क्वायर फीट का है। यहां से सी-लिंक का खूबसूरत नजारा साफ नजर आता है। ये मुंबई के पॉश इलाकों में शुमार है।