शाहरुख खान की एक फोटो और एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तस्वीर की बात करें तो ये माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद की बताई जा रही है। इसमें उनके माथे पर टीका लगा हुआ है। वीडियो की बात करें तो ये मुंबई वापस लौटने का है।

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान ने जबसे माता वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं, तबसे ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कई लोग उन्हें ताने मार रहे हैं। SRK ‘पठान’ की रिलीज से पहले कुछ ऐसा कर रहे हैं कि सबका ध्यान उनकी तरफ ही जा रहा है। पहले उन्हें मक्का में उमराह करते हुए देखा गया था और अब वो जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों की चोटी पर माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उनकी एक फोटो और एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ये तस्वीर वैष्णो देवी के दर्शन के बाद की बताई जा रही है, क्योंकि शाहरुख के माथे पर टीका लगा हुआ है। वीडियो की बात करें तो ये उनके मुंबई वापस लौटने का वीडियो है, जिसमें मास्क और हुडी से उनका पूरा चेहरा ढका हुआ है!
Shahrukh Khan Photo Viral: शाहरुख खान की तस्वीर की बात करें तो वो कुछ लोगों के साथ पोज दे रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए उन्होंने गर्म कपड़े पहने हुए हैं। सिर पर टोपी भी लगाई है, लेकिन सबका ध्यान उनके माथे पर लगे तिलक पर जा रहा है।
मुंबई में छिपाया चेहरा!
वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद शाहरुख खान मुंबई वापस लौट आए हैं। उनका एयरपोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। ब्लैक कलर के मास्क और हुडी की कैप से उन्होंने अपना चेहरा छिपाया हुआ है।
यूजर्स ने मुंह छिपाने पर उठाया सवाल

शाहरुख चेहरा छिपाकर मुंबई लौटे, यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन