दीपावली पर्व पर विदेशी फूलों से सजा शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर 1100 दीपमाला से जगमग करेगा मंदिर

दीपावली पर्व पर विदेशी फूलों से सजा शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर 1100 दीपमाला से जगमग करेगा मंदिर

दीपावली पर्व के चलते शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर देर रात विदेशी फूलों से सजाया गया है।

आज मन्दिर न्यास व पुजारी वर्ग द्वारा 1100 दीपकों को रोशन किया जाएगा जिससे मंदिर का कोना कोना जगमग करेगा।

इसी के साथ पुजारी वर्ग इस दीपावली पर्व को विशेष आयोजन के साथ मना रहे हैं। मुख्य पुजारी ज्वालामुखी मन्दिर द्वारा आज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा।

 मंदिर न्यास सदस्य, पुजारी वर्ग  दीपावली पूजन विशेष रूप से करेंगे और माता ज्वालामुखी व महालक्ष्मी स्वरूप ज्योति को विशेष भोग प्रसाद, फल व मिष्ठान का भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही आज दीपावली पर्व पर स्थानीय लोग भी देर रात मंदिर में दीपमाला करते हैं और सुख शांति समृद्धि की माता ज्वाला से कामना करते हैं।

पुजारी सभा प्रधान व पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व इस बार धूमधाम से मनाया जा रहा है और 1100 दीपकों की माला के साथ ज्वालामुखी मंदिर परिसर का कोना कोना जगमग होगा।

 ज्वालामुखी मंदिर में मुख्य पुजारी विशेष पूजा-अर्चना ज्वालामुखी माता व महालक्ष्मी माता की करेंगे ताकि सुख शांति समृद्धि बनी रहे और दीपावली का त्यौहार सभी खुशी खुशी मनाएं।

उन्होंने बताया मन्दिर गर्भ गृह में 5 समय की आरती समयानुसार की जाएगी।